फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की योजना बना रहे चोर गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल में श्रद्धालुओं से चोरी करने आए आठ लोगों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया। उनके पास से पुलिस ने मोबाइल और नकदी बरामद किया है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में किया।
विज्ञापन

विंध्याचल पुलिस, स्वाट व एसओजी टीम दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र व घाटों पर भ्रमणशील थी। इस दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा आपस में मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के सामान की चोरी करने के बारे में योजना बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से नौ मोबाइल, 10200 रुपये नगद बरामद किया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया गया कि उनके द्वारा मेला क्षेत्र व विभिन्न घाटों पर रेकी की जाती है। समय देखकर दर्शनार्थियों का बैग, पर्स मोबाइल इत्यादि की चोरी कर लेते हैं। हम लोग आपस में एक साथ बैठकर सामान चोरी करने के संबंध में बातचीत कर रहे थे कि प्रतिदिन स्थान बदल-बदल कर किसी दिन घाट पर तो किसी दिन मंदिर परिसर के आसपास चोरी करेंगे। बताया गया कि उनके द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्र मेला में गोंडा से आकर यहां आस-पास रहकर चोरी की जाती है। गिरफ्तार आरोपितों में संजय कुमार निवासी छजवा थाना मोतीगंज गोंडा, रामबरन निवासी दुलहापुर थाना धानीपुर जनपद गोंडा, लवकुश निवासी छजवा थाना मोतीगंज गोंडा, लालचन्द्र निवासी मतवरिया, मनोज कुमार निवासी डुमरिया डीह थाना वजीरगंज, गुड्डू निवासी माथेपुर खड़ाहारी थाना वजीरगंज, श्रीराम निवासी माथेपुर खड़ाहारी थाना वजीरगंज, बंजारीलाल निवासी माथेपुर खड़ाहारी थाना वजीरगंज को जेल भेज दिया गया। आरोपी संजय के ऊपर कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें