हलिया। थाना क्षेत्र के भटवारी गांव में हलिया देवरी मार्ग पर पिपरा गांव के पोखरा पर एक किशारी को बाइक सवार किशोर ने धक्का मार दिया। लेकिन भागते समय लोगों ने उसे दौड़कार पकड़ लिया। और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में किशोर चोर निकला। उसने भटवारी गांव से बाइक, मोबाइल व रुपये चोरी किए जाने की बात कबूला। उसके पास से आधार कार्ड व चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। उसने बताया कि बाइक, मोबाइल और दयाशंकर मौर्य के घर आए रिश्तेदारों के पैंट से पांच हजार रुपये व लालबहादुर मौर्य के घर आए रिश्तेदार का पांच हजार रुपये व एटीएम कार्ड उसने चुराया था। पुलिस उसे थाने ले गई। जबकि हादसे में घायल निर्मला 15 पुत्री कुंजलाल को पीएचसी हलिया में प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।