चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुहार गांव से तीन अगस्त को निर्माण सामाग्री की हुई चोरी के मामले में इलाकाई पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के ही नागरपुर मुहल्ले से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया। थाना स्थानीय पर अरूण कुमार सिंह पुत्र समरबहादुर सिंह निवासी सनथू थाना पुराकलंदर जपनद अयोध्या द्वारा निर्माण कार्य के लिए रखे हुए सरिया, सटरिंग व चैनल आदि की चोरी के मामले में नामजद तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी थी। बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि चोरी का आरोपी रामदुलारे पाल पुत्र महादेव पाल निवासी टेकौर कही भागने के फिराक में खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सामान सरिया, सेटरिंग व चैनल जिसका वजन कुल 23 कुंतल बरामद किया।