फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के शेखवां पुलिया के पास से शनिवार की सुबह वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अहरौरा पुलिस ने बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा। कागजात की जांच के दौरान बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के निर्देशन मे लॉकडाउन के दौरान चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के अनुपालन के क्रम में शनिवार की सुबह उप निरीक्षक विमलेश सिंह, कांस्टेबल मनीष सिंह के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे कि तभी संजय बिंद पुत्र रामवृक्ष बिंद निवासी बिन्दानपुरा सरिया तेजी से बाइक लेकर आया और पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी की और दौड़ाकर पकड़ लिया। जांच के दौरान बरामद बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें