मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने शनिवार की शाम अपने कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उस दौरान उन्होंने अधिकारियों को महिला संबंधी अपराधों, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य मामलों में लंंबित विवेचनाओं को गुण दोष के आधार यथाशीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।
उन्होंने सावन माह में कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए समुचित प्रबंध करने का निर्देश दिया। उन्होंने कांवरियों के सुरक्षा के कड़े प्रबंध का भी निर्देश दिया। कहा कि कांवरियों के लिए सड़क पर सुगम यातायात की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सावन माह में प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध करने के साथ ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध की हिदायत दी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर परमानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लालगंज मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अनिल पांडेय, क्षेत्राधिकारी चुनार उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
...............................
जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार
हलिया। क्षेत्र के अहुगी कला गांव स्थित सामुदायिक भवन पर शुक्रवार की देर शाम कुछ जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुसि ने ताश के पत्ते और 870 रुपये बरामद किया। जुअ खेल रहे बुद्धिमान, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र व रविंद्र का चालान कर दिया।