मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि हितग्राहियों के सत्यापन एवं योजना से वंचित पात्र लाभार्थियों के चिह्नाकन के लिए ग्राम सभाओं में सोशल आडिट कराया जाएगा। किसान सम्मान निधि योजना के सोशल आडिट के अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया गया है। समिति में मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, उप कृषि निदेशक सचिव, जिला विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।