फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्याचल में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ठप रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। विद्युत निगम ने शारदीय नवरात्र मेला की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने नवरात्र नजदीक आते देख धाम फीडर, विंध्याचल फीडर, अष्टभुजा फीडर एवं काली खोह फीडर से संबंधित ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। ताकि नवरात्र में लगने वाले मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखा जा सके।
विज्ञापन


रास्ते में विद्युत तारों को छू रहे पेड़ की डालियों की छंटाई के लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कार्य किया जा रहा है। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए विद्युत निगम की ओर से गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। समस्त फील्डरों के उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि कटौती के दौरान पानी की व्यवस्था कर लें । ताकि सुचारु रूप से मेले की तैयारी की जा सके। ज्ञात हो, नवरात्र मेला के दौरान मेला क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाती है। नवरात्र के दौरान सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति की जा सके, इसके लिए अष्टभुजा फीडर से तीन व चार अक्टूबर को सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेंगी। काली खोह फीडर से बिजली आपूर्ति तीन से लेकर पांच अक्टूबर तक इसी समय बंद रहेगी। विंध्याचल फीडर से बिजली आपूर्ति तीन से लेकर पांच अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह धाम फीडर से बिजली आपूर्ति 6 से लेकर 8 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। विद्युत निगम के अधिकारियों ने संबंंंंंंंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को कटौती के दौरान के लिए जरूरी कार्यों के लिए पानी स्टोर कर लेने की अपील की है। ताकि उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें