फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो दिन होगी बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्य कॉरिडोर और बरतर तिराहा स्थित गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के नलकूप के लिए बिजली लाइन प्रस्तावित है। इसके लिए विद्युत उपकेंद्र विंध्याचल से निकली 11 केवी धाम फीडर तथा विंध्याचल फीडर से विद्युत आपूर्ति 10 और 11 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बाधित रहेगी। इसके चलते कोतवाली गली, पक्का घाट, बंगाली तिराहा, विंध्याचल मंदिर के आसपास, कंतित तथा दूधनाथ चुंगी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से कटौती के दौरान जरूरत के लिए पानी आदि की व्यवस्था करने की अपील की।
विज्ञापन


उधर, विद्युत उपकेंद्र पथरहिया के 33 केवी मेन बस ए की मरम्मत के लिए 10 मार्च को शट डाउन लिया जाएगा। इसके चलते दोपहर दो से शाम चार बजे तक 33 केवी फीडर सखौरा, जंगीरोड, पथरहिया आदि से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत निगम प्रेषण खंड के अभियंता अभय शंकर द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि इसी उपकेंद्र के मेन बस बी के भी मरम्मत कार्य के लिए 10 मार्च को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक शट डाउन लिया जाएगा। इससे सिविल लाइन, डीआरडीओ, जेल रोड, जिला न्यायालय, मेडिकल कॉलेज, अक्सौली, बर्जी मुकुंदपुर आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें