मिर्जापुर। विंध्याचल क्षेत्र में बुधवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक चौड़ा किए जाने के कारण 33 व 11 केवी की लाइन से आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इससे विंध्याचल क्षेत्र में बुधवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।