फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तैनाती स्थल पर नहीं चलेगी मनमानी, लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। तैनाती स्थल पर अब सफाई कर्मी एवं केयर टेकर की मनमानी नहीं चलेगी। ड्यूटी से गायब रहने वाले ऐसे कर्मियों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक अब पंचायत सहायकों व डाटा इंट्री ऑपरेटरों की तरह सफाई कर्मी एवं केयर टेकर भी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराएंगे। पंचायत सहायकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए विकसित मोबाइल एप डेस्कटॉप कंप्यूटर के माध्यम से प्रत्येक दिन कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सिटी, पहाड़ी, नरायनपुर, मझवां, सीखड़, जमालपुर, राजगढ़, पटेहरा, हलिया, लालगंज, छानबे व कोन विकास खंड को मिलाकर 809 ग्राम पंचायतों में कुल 1973 सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। इन सफाईकर्मियाें से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान में सफाई कर्मियों की उपस्थिति ग्राम प्रधानों द्वारा प्रमाणित की जाती है। जिसके आधार पर उनका वेतन जिले से सफाईकर्मियों के खाते में भेजा जाता है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान अक्सर शिकायती मिलती है कि सफाई कर्मी ग्राम पंचायत में उपस्थित नहीं रहते हैं, जबकि इस समय स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ओडीओपी फेज-टू का कार्य एवं संक्रामक, संचारी रोग से बचाव के लिए समय-समय पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी कराया गया है। इसके रखरखाव एवं उपयोग के लिए समय से सामुदायिक शौचालय खोले जाने के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से केयर टेकर की तैनाती की गई है। जिन्हें वित्त आयोग से मानदेय का भुगतान भी किया जा रहा है। इसके बावजूद कई सामुदायिक शौचालयों पर ताला लटका रहता है।

इस समय ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर अपनी उपस्थिति मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करा रहे हैं। पंचायत सहायकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों की तरह सामुदायिक शौचालयों पर तैनात केयर टेकरों एवं सफाई कर्मियों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कराई जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी कुरेंद्र पाल का कहना है कि सभी विकास खंडों में सफाई कर्मियों एवं केयर टेकरों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए उनके विवरण, नाम, मोबाइल फोन नंबर, तैनाती वाले राजस्व गांव आदि की जानकारी पोर्टल पर अपलोड कराई जा रही है। हर हाल में 15 सितंबर तक पूरी जानकारी फीड करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें