फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए विंध्याचल में होगी सुगम दर्शन की होगी व्यवस्था : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेला के दौरान श्रद्धालुओं को मां विंध्यवासिनी के सुगम दर्शन के लिए की जा रही व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बुधवार को विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली, पानी, स्थायी बैरिकेडिंग, मुंडन स्थल, शू कॉर्नर, शौचालय, धूप से बचाव के लिए छाया की व्यवस्था तथा जमीन पर मैट बिछाने के अलावा चारों प्रमुख मार्गों पर छाया का प्रबंध करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कॉरिडोर में नवरात्र मेला शुरू होने से पहले स्टील की स्थायी बैरिकेडिंग कराई जाएगी। कड़ी धूप और गर्मी से श्रद्धालुओं को राहत दिलाने के लिए मंदिर परिपथ के अलावा चारों प्रमुख मार्गों तथा गंगा घाटों पर मैट बिछाए जाएंगे। कॉरिडोर में बने कमरों का आवंटन सुरक्षा व्यवस्था में लगे प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए किया जाएगा। मंदिर के पश्चिम तथा उत्तर पूर्व दिशा में कॉरिडोर की छत पर बने गलियारों में बैरिकेडिंग कराकर दर्शन के बाबत आने वाले विशिष्ट तथा अति विशिष्ट लोगों के बैठने और काफी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुंडन स्थल का प्रबंध किया जाएगा। मंदिर के चारों तरफ बेहतर साफ-सफाई के साथ ही काफी संख्या में कूड़ेदान की व्यवस्था के लिए उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया।
मंदिर से पहले निर्मित प्लाजा में ही ऊपर कंट्रोल रूम तथा नीचे शू कॉर्नर बनाया जाएगा। निरीक्षण के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन-पूजन की व्यवस्था की जा रही है। मेला क्षेत्र में बिजली, पानी, साफ- सफाई तथा स्थायी रूप से स्टील की बैरिकेडिंग कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि मंदिर परिसर में स्वास्थ्य परीक्षा शिविर के अलावा दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हील चेयर तथा मंदिर तक पहुंचाने के लिए सुलभ मार्ग और सेवादारों का प्रबंध किया जाएगा। विशिष्ठ लोगों को दर्शन कराने के लिए पहले की तरह प्रोटोकाल का निर्धारण किया गया है। इसकी जिम्मेदारी नगर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि नवरात्र के दौरान मेला क्षेत्र में सुरक्षा के ठोस प्रबंध किए जाएंगे। मेला क्षेत्र में अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एएसपी नगर नितेश कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें