फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पहले दिन गेहूं खरीद केंद्रों पर रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार से ही गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई, लेकिन पहले दिन किसी भी केंद्र पर कोई किसान नहीं पहुंचा। किसानों का कहना है कि जिले में गेंहू की फसल अभी पकी नहीं है तो काटने का सवाल ही नहीं उठता। पिछले वर्ष तक एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होती थी, लेकिन इस बार पहले 15 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया था। उसके बाद अब एक मार्च से ही खरीद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक गेहूं बेचने के लिए 3734 किसानों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है। इस बार गेहूं की खरीद के लिए जिले में 96 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं बेचने के लिए सबसे अधिक चुनार तहसील के किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एक मार्च से ही गेहूं की खरीद की जाएगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर बुनियादी व्यवस्थाएं कर दी गई हैंं। किसान केंद्रों तक आ रहे हैं लेकिन अभी केवल पंजीकरण हो रहा है। पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई।
संभागीय खाद्य नियंत्रक ने किया निरीक्षण
विंध्याचल मंडल के संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रभाकांत द्विवेदी ने शुक्रवार को मंडी समिति स्थित खाद्य विभाग के गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी राजकुमार से किसानों के लिए दी जाने वाली बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। कहा कि अब गर्मी शुरु हो रही है। इसलिए पानी की व्यवस्था पूरी रहनी चाहिए।
विज्ञापन

जिले में हुई 133273. 02 एमटी धान की खरीद
जिले में बृहस्पतिवार को धान खरीद की अंतिम तिथि तक दो लाख एमटी के लक्ष्य के सापेक्ष 133273. 02 एमटी धान की खरीद की गई। इसमें 22436 किसानों ने अपना धान बेचा। खरीद के 99. 18 प्रतिशत किसानों को भुगतान किया जा चुका है। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष अंतिम तिथि तक 30835 किसानों से 168136. 83 एमटी धान की खरीद की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें