फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक चालक के मौत से परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। महाराष्ट्र में रविवार की रात ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के तेंदुआ कला निवासी चालक की मौत हो गई। सोमवार को घर पर सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी के तेंदुआ कला गांव निवासी चंद्रेश पाल (30) पुत्र किशोरी पाल ट्रक चालक थे। परिजनों ने बताया कि वे समान लादकर कानपुर से महाराष्ट्र के नागपुर गए थे। सामान उतारकर वापस लौटते समय महाराष्ट्र में ही सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे चंद्रेश पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची महाराष्ट्र पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को सुबह महाराष्ट्र पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई। मौत की सूचना से पत्नी अनीता पाल सहित परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही परिजन शव लेने महाराष्ट्र के नागपुर रवाना हो गए। चंद्रेश से एक पुत्र अश्वनी पाल (6) व एक पुत्री भूमिका पाल (4) हैं। तेंदुआ कला गांव के सचिव सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि महाराष्ट्र में हुए हादसे में ट्रक चालक चंद्रेश की मौत होने पर परिजन शव लेने के लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें