फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के समान सत्य और कुछ नहीं: रमेश भाई ओझा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवा। क्षेत्र के गड़ौली धाम में शिव चर्चा के दूसरे दिन रविवार को कथा वाचक रमेश भाई ओझा ने भगवान शिव और पार्वती की कथा सुनाई। इस दौरान कथा वाचक ने सूर्य षष्ठी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान सूर्य की वजह से इस धरा धाम पर जीव की उत्पत्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य की कृपा से ही 84 लाख योनियां इस धरती पर पैदा हुईं। जिसमें मनुष्य सभी जीवों में श्रेष्ठ है। कहा कि बस इतना ध्यान रखने की जरूरत है कि मनुष्य अपने धर्म से भटकने न पाए। राम की महत्ता पर गोस्वामी तुलसीदास जी का उदाहरण देते हुए रमेश भाई ओझा ने कहा कि कलियुग में राम नाम ही भवसागर से पार कर सकता है। मनुष्य योनि यदि जीव का आभूषण है तो राम मानवता के आभूषण हैं। रामायण के अनुसार धर्म के समान सत्य और कुछ नहीं है। कहा कि सत्य सनातन है, इसलिए हमारा धर्म भी सनातन है। हमारे राम सत्य की प्रतिमूर्ति हैं तो माता सीता स्नेह और लक्ष्मण समर्पण के प्रतिमूर्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें