फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कमरे का दरवाजा बंद कर जेवर-नकदी समेत छह लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। क्षेत्र के सरावां गांव में रविवार की रात को छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने परिजनों के कमरे को बाहर से बंद कर बंद कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कमरे में आलमारी को तोड़कर उसमें रखा पांच लाख के गहने और एक लाख नकदी चोरी कर ले गए। देर रात चोरी का आभास होने पर परिजन उठे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खुला। चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरावां गांव में रविवार की रात प्रमोद तिवारी का पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था। प्रमोद तिवारी ने बताया कि रात को डेढ़ बजे के करीब उनकी पत्नी प्रमिला देवी की नींद खुली तो उनको आवाज सुनाई दी। बगल के कमरे में टार्च की रोशनी दिखी। जिस पर वह उठकर बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने लगीं तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। पत्नी ने उसे उठाया। प्रमोद तिवारी ने अपने बड़े पुत्र आदेश तिवारी के मोबाइल पर फोन किया। आदेश ने उठकर बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोला तो उसका भी दरवाजा बाहर से बंद था। उसने अपने छोटे भाई अनुज तिवारी को फोन किया। अनुज का भी दरवाजा बाहर से बंद था। आदेश ने तेज धक्का देकर किसी तरह अपना दरवाजा खोलकर बाहर आया और भाई और पिता के कमरे का दरवाजा खोला। गहना रखे कमरे की ओर गए तो उसका ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो चोरों ने आलमारी के अंदर बक्से को बाहर निकालकर उसमें रखा पांच लाख रुपये कीमत का जेवरात जिसमें सोने का हार, एक जोड़ी सोने का कंगन, तीन सोने की चेन, दो मंगल सूत्र सोने का, दो जोड़ी चांदी का पायल, दो पेटी, दो जोड़ी सोने मांगटीका, दो जोड़ी नथिया और एक लाख रुपये नगदी चोरी कर ले गए। बताया कि चोर छत का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे। सूचना पर पहुंची पीआरवी-112 पुलिस ने छानबीन की। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि चोरी की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें