फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कच्चे मकान में सेंध लगाकर एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के कोटार गांव में बुधवार की रात दो कच्चे मकानों में सेंध लगाकर नकदी और आभूषण समेत एक लाख के सामान चोरों ने चुरा लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चोर कोटार गांव निवासी शिव प्रसाद पाल के कच्चे मकान के बगल से सेंध लगाकर घर के अंदर घुसे। घर में रखे दो बाक्स को तोड़कर छागल, करधन, मंगलसूत्र, कान का झुमका सहित छह हजार नगद उठा ले गए। चोर इसी गांव निवासी बीएन सिंह के कच्चे मकान में सेंध लगाकर अटैची व बक्से में भरे कपड़े को भी उठा ले गए। जब सुबह परिजन जगे तो सामान बिखरा मिला। खोजबीन में घर के उत्तर सिवान की ओर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाक्स का ताला तोड़कर फेंका मिला। सिवान में तोड़े गए बाक्स अटैची के पास पर चोरों ने एक लोवर को छोड़ दिया था। जो चोरो का बताया जा रहा है। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। रात में गश्त न होने से चोरी की घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें