प्राथमिक विद्यालय विष्णु पट्टी कटी दरवाजे की कुंडी। स्रोत- सोशल मीडिया
चेतगंज। प्राथमिक विद्यालय विष्णु पट्टी में कई कमरों का ताला काट कर चोर बर्तन, टैबलेट और सबमर्सिबल मोटर आदि ले गए। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। स्कूल में पहले भी चोरी हो चुकी है। प्रधानाध्यापक नवीन कुमार दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम चार बजे विद्यालय बंद करके सभी अध्यापक घर चले गए। शुक्रवार सुबह जब विद्यालय पहुंचे तो देखा कि चहारदीवारी पार कर विद्यालय परिसर में घुसे चोरों ने अध्यापक कार्यालय, रसोईघर, पुस्तकालय और कई कमरों का ताला आरी से काटा है। कमरे खुले हैं। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का भी ताला टूटा है। सब सामान बिखरा पड़ा है। दो टेबलेट और बगल में लगा सबमर्सिबल व रसोई घर से बर्तन आदि चोरी हो गए हैं। सारा सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस चौकी चेतगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है।