फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत की पटिया खिसकाकर दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के पहिती कस्बे में बुधवार की रात छत की पटिया खिसकाकर जनरल स्टोर की दुकान से आठ हजार रुपये नगद व हजारों रुपये का समान चोर उठा ले गए। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। जानकारी होने पर पुलिस छानबीन कर चली गई। मालिक जमील अहमद ने बताया कि बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया था। गुरुवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो समान बिखरा देखकर भौचक्का रह गया। देखा तो छत की पटिया निकली हुई थी। दुकान से जूता-चप्पल, बेल्ट, जींस पैंट कास्मेटिक के सामान और गल्ले में रखा आठ हजार नगदी चोरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें