जिगना थाना क्षेत्र के बरबटा सदलपुर निवासी राजेश कुमार की कुशहा चौराहे के पास भारतगंज मार्ग पर मेडिकल स्टोर है। आरोप है कि दीपावली को बृहस्पतिवार की रात दुकान बंद कर वह घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब दुकान पर आए तो पीछे के दरवाजे की सिटकिनी टूटी थी। कैश बाक्स में रखे 50 हजार रुपये नहीं थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, शुक्रवार की रात एक बजे जिगना थाना से चंद कदम की दूरी पर दो चोर एक दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। तभी मकान मालिक की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़े गए दोनों चोर प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के सोनाई गांव हैं।