फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन में खाली मकान में हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। लॉकडाउन के दौरान रिश्तेदारी में रुकना देवहट ड्रमंडगंज बाजार निवासिनी महिला एकादशी देवी को मंहगा पड़ गया। महिला की गैर मौजूदगी में न जाने कब अज्ञात चोर उसके घर के दोनों कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान उठा ले गए। सोमवार को रिश्तेदारी से वापस घर पहुंची महिला ने कमरों का ताला टूटा और भीतर सामान बिखरा पड़ा देखा तो अवाक रह गई। महिला के मुताबिक लाक डाउन से पहले ही वह अपने रिश्तेदारी में चली गई थी। लाक डाउन में आवागमन बंद हो जाने के कारण उसे रिश्तेदार के घर ही रुकना पड़ गया। सोमवार को एकादशी अपने रिश्तेदार के साथ ड्रमंडगंज स्थित घर पहुंची तो उसे घर में चोरी होने की जानकारी हुई। उसके घर के दो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोर उसके घर में रखे बक्शे का ताला तोड़कर दो हजार रुपये नकदी समेत एक सोने का चेन, गैस सिलेंडर व बर्तन उठा ले गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर एकादशी देवी से जानकारी प्राप्त करने के बाद मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें