फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी दूरकर युवाओं ने पंचायत विभाग को दिखाया आइना

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। स्थानीय विकास खंड के पटेहरा तिराहे पर पर स्थित युवा दुकानदारों ने नहर की सफाई कर पंचायत राज विभाग को आइना दिखाया है। तमाम शिकायत के बावजूद नहर की सफाई न हुई तो युवा दुकानदारों ने बीड़ा उठाया। बुधवार को खुद ही नहर में उतरकर सफाई करते हुए पंचायत विभाग को आइना दिखाया है। दुकानदारों में दिनेश मोदनवाल, महेश मोदनवाल, लवकुश, बबलू गुप्ता ने बताया कि दुकान की सफाई तो हम रोज करते हैं। सामने नहर में काफी गंदगी हो गई थी। इसके लिए ब्लाक मुख्यालय पर बैठे अधिकारियों से कई बार आग्रह किया। तमाम अनुरोध के बावजूद सफाई न होने पर अंतत: हमसब को खुद इसके लिए उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें