फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बकहर पुल के पास तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान बुधवार की रात ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई।
विज्ञापन

नदिहार गांव निवासी अजय उर्फ सुरेंद्र (35) बीते 25 अगस्त को देर शाम बाजार गए थे। वहां से पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में बकहर पुल के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लाेगों ने घायल अवस्था में पड़ा देख पुलिस और परिजनों को सूचना देकर एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार की रात अजय की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजय दो भाइयों में छोटे थे। उनसे दो पुत्रियां व एक पुत्र हैं। राजगढ़ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हादसे में घायल युवक की मौत होने पर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें