फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साधु के वेश में आए युवकों ने महिला और दुकानदार से की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के बजहां गांव में साधु की वेश में आए दो युवकों ने महिला और एक दुकानदार से ठगी की। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को शाम को साधु के वेष में आए दो युवक पहले गांव में असगर अली के घर पर पहुंचे। वहां भिक्षा मांगने लगे। असगर की पुत्री ने 20 रुपये दे दिया। इसके बाद साधु के वेश में आए लोगों ने चावल मंगाया। चावल आने के बाद उसे असगर की पुत्री के ऊपर फेंक कर कहा कि एक कपड़ा दो। लड़की ने दुपट्टा दिया। दोनों युवकों ने कहा जो पैसा है लेकर आओ, उसे दोगना कर देंगे। लड़की घर से 10 हजार रुपये लेकर आई। दोनों ने रुपयों को दुपट्टे में लपेटकर कहा कि इसे ले जाकर रख दो। कल दोगुना हो जाएगा। इसी तरह दोनों युवक सामने स्थित किराना दुकानदार गुड्डू यादव के दुकान पर गए। वहां भी ऐसे ही किया। गुड्डू ने 10 हजार रुपये दिया। जिसे कपड़े में लपटेकर रखने के लिए दिया और अगले दिन 51 हजार रुपये होने की बात कही। कुछ देर बाद लोगाें ने गठरी खोलने के लिए कहा। दोनों लोगों ने गठरी खोली तो उसमें रुपये नहीं थे। गठरी में कागज थे। तब तक साधू वेश में गांव आए युवक भाग चुके थे। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष कछवां रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि सीसी कैमरे की मदद से पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें