जिगना। थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी गांव में बृहस्पतिवार की रात निमंत्रण में आए युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिजन निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने ले गए थे। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार की शाम पांच बजे जिगना थाने घटना की सूचना दी है।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के डडवा पकसेड़ा गांव निवासी शिवम (18) पुत्र पप्पू बिंद बृहस्पतिवार की रात आठ बजे पड़ोस के गांव बसंतपट्टी गांव निमंत्रण में गया था। चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शिवम को सिर में गंभीर चोट लगी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।