फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़/चुनार। थाना क्षेत्र के बालूघाट स्थित पक्का पुल से सोमवार की दोपहर युवक ने गंगा में छलांग लगा दिया। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों के साथ डूबे युवक को तलाशने में जुट गई।
विज्ञापन

सद्दुपुर मोहाना निवासी जावेद (27) पुत्र शफीक लगभग सवा 11 बजे पक्का पुल से गंगा छलांग लगा दिया। गंगा में मछली मार रहे मछुआरे जब तक युवक के पास पहुंचे वह डूब गया था। मछुआरों ने युवक के गंगा में छलांग लगाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया। इस बीच पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय भी मौके पर पहुंचे। 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर की जल पुलिस को भी बुलाया। वह भी युवक की तलाश में जुट गई। शाम तक गोताखोर व पीएसी जल पुलिस की टीम युवक को तलाशने में जुटी थी। परिवारीजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका दवा इलाज चल रहा था। सीओ चुनार रामानंद राय ने बताया कि डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें