फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किशोरी को लेकर भागा था युवक, दोनों अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक गांव की किशोरी को लेकर भाग गया था। वापस लौटने पर पहले सुलह हुई फिर किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए बुलाया तो रविवार को देर शाम उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिटाई से बीमार किशोरी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक गांव की किशोरी को शुक्रवार की सुबह भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों ने गैपुरा चौकी में शिकायत की। शाम को युवक किशोरी के साथ लौट आया। इसके बाद हुई पंचायत में दोनों पक्ष ने सुलह कर लिया। दोनों शादी करना चाहते हैं। किशोरी के परिजनों ने शनिवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने रविवार को युवक को पूछताछ के लिए बुलाया। देर शाम युवक की तबीयत खराब हो गई। पुलिस व परिजनाें ने उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, किशोरी को भी उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा कि परिजनों की पिटाई से किशोरी बीमार हो गई। चर्चा थी कि उसने जहर खा लिया है। विंध्याचल थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि पहले दोनों पक्ष ने सुलह कर लिया। इसके बाद किशोरी के परिजनों की तहरीर पर युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इससे पहले बीमार होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी को उसके परिजनों ने भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें