फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के पुरानेबाड़ा मझिगंवा गांव में शुक्रवार की देर रात अपने कमरे में युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के पुरानेबाड़ा मझिगवां गांव निवासी वरुण यादव (30) का पुरानेबाड़ा के पास चाय की दुकान थी। वह शुक्रवार को एक शादी समारोह में गया था। रात को वह घर लौटा तो अपने कमरे में जाकर सो गया। लेकिन सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने उसके कमरे के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज न आने पर परिजन चिंतित हो गए। कमरे की खिड़की भी बंद थी। परिजनों ने झरोखे से देखा तो वह छत के हुक से फंदा लगाकर लटका दिखा। परिजनों ने दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर चील्ह पुलिस मौके पर पहुंची। पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें