हलिया। मुड़पेली गांव के खरबोटिया मोहल्ले में शुक्रवार को देर रात युवक ने घर से 300 मीटर दूर स्थित पेड़ की डाल में चादर के सहारे लगे फंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार की सुबह सिवान की ओर गए ग्रामीणों ने फंदे पर लटका देख युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा।
मुड़पेली गांव के खरबोटिया मोहल्ला निवासी लाले कोल के 22 वर्षीय पुत्र दिलेसर शुक्रवार की रात घर से करीब 300 मीटर दूर सिवान में स्थित पेड़ की डाल में चादर के सहारे लगे फंदे से लटक गया। शनिवार की सुबह सिवान की ओर गए ग्रामीणों ने युवक को फंदे से लटका देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक दो भाइयों में छोटा था। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने घर से दूर फंदे पर लटककर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है।