फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री सेतु से गंगा में कूदी महिला, नाविकों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री सेतु से रविवार को सुबह साढ़े छह बजे 45 वर्षीय महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दिया। नीचे गंगा नदी में मौजूद नाविकों की मदद से महिला को बचा लिया गया।
विज्ञापन

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला पारिवारिक कलह से ऊबकर रविवार की सुबह लगभग सात बजे चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री सेतु पर पहुंची। महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। उस दौरान पुल पर से गुजर रहे राहगीरों ने यह देख शोर मचाया। शोर सुन पुल के नीचे मछली मार रहे मछुआरों ने गंगा नदी में कूदकर महिला को बचा लिया। महिला के कूदने पर पुल पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके चलते पुल पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची चील्ह पुलिस ने महिला से पूछताछ कर उसके परिजनों को जानकारी दी। परिवार के सदस्यों के आने पर महिला को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें