फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सुबह 7 बजे तक मौसम साफ रहा फिर ढाई घंटे तक छाया रहा कोहरा

विज्ञापन
कोहरे के आवरण से ढकी सरसों की फसल।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। रविवार की सुबह दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। रविवार को सुबह सात बजे तक मौसम साफ रहा अचानक शुरू हुए कोहरे से धरती कोहरे के आवरण से ढक गई। दिन में ढाई घंटे तक कोहरा छाया रहा। उधर कोहरे के चलते फसलों में पाले की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया एक, दो दिनों तक कोहरे की संभावना है। ऐसे में किसान फसलों में हल्की नमी बनाएं रखें। आने वाले दिनों में छिटपुट बादल दिखेंगे लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह और शाम कुछ देर के लिए कोहरा दिखेगा बाद में धूप होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें