विंध्याचल। श्री विंध्य पंडा समाज के चुनाव के लिए पंडा समाज की तरफ से सौंपी गई मतदाता सूची जिला प्रशासन ने त्रुटिपूर्ण बताते हुए लौटा दी है। साथ ही दूसरी मतदाता सूची उपलब्ध कराने उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
जिला प्रशासन ने पंडा समाज को एक स्मरण पत्र जारी करते हुए दूसरी मतदाता सूची देने को कहा है। पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि जल्दबाजी में शनिवार को 2022 में बनी मतदाता सूची चली गई थी, जिस पर उस दौरान काफी विवाद हुआ था और त्रुटिपूर्ण मान लिया गया था। नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची के साथ प्राप्त पत्र में भी सूची त्रुटिपूर्ण होने की बात का उल्लेख था। इसके चलते मतदाता सूची वापस पंडा समाज को लौटा दी गई है। पंडा समाज की तरफ से जल्दी ही दूसरी सूची भेजी जाएगी।