फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: हत्याकांड में जमानत पर रिहा युवक के काफिले का वीडियो वायरल, 'भौकाल' जमाते घूमाता रहा हूटर वाली कार

Tue, 04 Jul 2023 01:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

कटरा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा बाजार मोहल्ले में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार मारपीट हो चुकी थी। जून 2022 में हुई मारपीट में मुकेश उर्फ गोलू मिश्रा की मौत हो गई थी। मौत होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में कई लोग गिरफ्तार हुए। इसमें विसुंदरपुर निवासी मनी यादव भी गिरफ्तार हुआ।
विज्ञापन
काफिले का वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा बाजार में एक वर्ष पहले मुकेश मिश्रा हत्याकांड में जमानत पर रिहा युवक के काफिले का वीडियो वायरल होने पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

कटरा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा बाजार मोहल्ले में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार मारपीट हो चुकी थी। जून 2022 में हुई मारपीट में मुकेश उर्फ गोलू मिश्रा की मौत हो गई थी। मौत होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में कई लोग गिरफ्तार हुए। इसमें विसुंदरपुर निवासी मनी यादव भी गिरफ्तार हुआ।

यह भी पढ़ें- Ghazipur news: अफजाल अंसारी की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, गैंगस्टर मामले में गई थी सांसदी

विज्ञापन

छह माह पहले उसे प्रशासनिक आधार पर जिला कारागार से वाराणसी कारागार भेज दिया गया। कुछ दिन पहले वह वाराणसी जेल से जमानत पर रिहा हुआ। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें हूटर बजाने के अलावा वाहनों के काफिले के साथ उसका स्वागत हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में धारा 144 लागू होने के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने पर मनी यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें