फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुलपति 21 को नहीं, अब 25 अगस्त को दक्षिणी परिसर आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी 21 को नहीं अब 25 अगस्त को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर बरकछा का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान वे दक्षिणी परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कुलपति का विवि के दक्षिणी परिसर में भ्रमण कार्यक्रम पहले 21 अगस्त को होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर 25 अगस्त कर दिया गया है। कुलपति विवि के दक्षिणी परिसर स्थित सेंट्रल हिंदू स्कूल भवन के प्रथम तल का उद्घाटन करेंगे। वे स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित दूरचिकित्सा (टेलीमेडिसिन) सुविधा से संबंधित कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही वे दक्षिणी परिसर में नवप्रवेशी स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें