मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति
मिर्जापुर। कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। प्रत्येक व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने जनभवन से आई टीम के साथ विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर का भी निरीक्षण किया, ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानक और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सुरक्षा प्रबंध, स्वागत व्यवस्था, सभागार सजावट, मीडिया कवरेज व स्टाफ की सहभागिता सहित सभी महत्वपूर्ण तैयारियों का व्यक्तिगत अवलोकन किया।