फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित हाजीपुर गांव के सामने बुधवार को रात में ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। इस हादसे में गृह स्वामी बाल-बाल बच गया। हालांकि मकान क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखी बाइक कुछ अन्य भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को रात में करीब 12 बजे गृह स्वामी राजाराम गुप्ता सड़क किनारे बने अपने कमरे में सो रहे थे। उनका बड़ा पुत्र दीपक गुप्ता गांव में बने घर से आया और खाना खाने की तैयारी में बाहर बनी बाउंड्री के पास नल पर हाथ धोने गया था। इसी बीच वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रहा सामान लदा लोड आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर राजाराम के मकान में घुस गया। कमरे में एक तरफ राजाराम सोए हुए थे। संयोग था की चारपाई का एक हिस्सा टूटने के बाद भी वे बाल-बाल बच गए। कमरे में रखी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में टकरा गया। इसमें मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें