फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पौने तीन घंटे जिगना स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। पहिया जाम हो जाने के कारण शनिवार को आनंद बिहार एक्सप्रेस जिगना स्टेशन के लूप लाइन पर दो घंटे 40 मिनट तक खड़ी रही। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आनंद बिहार एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी का पहिया जाम हो जाने के कारण शनिवार को ट्रेन को जिगना स्टेशन के लूप लाइन पर शनिवार को सुबह 10:50 बजे रोकनी पड़ गई। इस दौरान यात्री परेशान रहे। ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चलने के बाद डगमगपुर पहुंची थी। आशंका जताई जा रही है कि बोगी से टूटकर कोई ठोस उपकरण ट्रेन के स्लीपर कोच एस थ्री के पहियों से टकरा गया। इसके चलते कोच के पहिए जाम हो गए। बोगी को जिगना स्टेशन पर अलग कर दिया गया। बोगी के यात्रियों को दूसरी बोगी में बैठाया गया। इस बीच ट्रेन दो घंटे 40 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। उसके बाद दोपहर 1:30 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें