फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: मालगाड़ी आते ही उठ गया रेलवे फाटक, 30 सेकेंड से बाल-बाल बचे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, ये है मामला

Fri, 21 Apr 2023 06:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर। भदोही

सार

मां विध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल काॅलेज) में तैनात डाॅ. विश्वजीत दास, डाॅ. सचिन किशोर, डाॅ. राजकुमार, डाॅ. दुर्गेश लखनऊ नई भर्ती का साक्षात्कार लेने गए थे। लखनऊ से कार से सभी डाॅक्टर मिर्जापुर लौट रहे थे। कार डाॅ. राजकुमार चला रहे थे। डाॅ. राजकुमार ने बताया कि रात ढाई बजे के करीब गोपीगंज रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तो फाटक बंद था। 
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के गोपीगंज रेलवे फाटक पर रेलकर्मी की लापरवाही के चलते मेडिकल काॅलेज मिर्जापुर के चार डाॅक्टरों की जान जोखिम में पड़ गई। रेलवे फाटक उठते ही जब कार सवार आगे बढ़े तो मालगाड़ी आ गई। दोनों ओर से आ रहे वाहन चालकों में खलबली मच गई। किसी तरह डाॅक्टर और लोगों ने अपनी गाड़ी को बैरियर के पास लगाया। करीब 30 सेकेंड की देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने रेलकर्मी के पास जाकर शिकायत की तो वह शराब के नशे में मिला। इसके बाद आगे खड़ी पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिसकर्मियों ने बताया कि मामला भदोही जिले का है।

विज्ञापन

मां विध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल काॅलेज) में तैनात डाॅ. विश्वजीत दास, डाॅ. सचिन किशोर, डाॅ. राजकुमार, डाॅ. दुर्गेश लखनऊ नई भर्ती का साक्षात्कार लेने गए थे। लखनऊ से कार से सभी डाॅक्टर मिर्जापुर लौट रहे थे। कार डाॅ. राजकुमार चला रहे थे। डाॅ. राजकुमार ने बताया कि रात ढाई बजे के करीब गोपीगंज रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तो फाटक बंद था। थोड़ी देर में रेलकर्मी ने फाटक खोला। फाटक खुलने पर दोनों ओर से वाहन आने लगे। उनके कार के साथ दो अन्य कारें इधर से उधर जा रही थीं।
तभी हार्न बजाते मालगाड़ी रेलवे लाइन पर आग गई। रेलकर्मी ने फाटक बंद कर दिया। इस कारण लोग रेलवे लाइन पर फंस गए। किसी तरह से गाड़ी को आगे ले जाकर बैरियर से सटाकर खड़ी कर गाड़ी से उतरे। करीब 30 सेकेंड के अंदर मालगाड़ी पार हुई। अगर 30 सेकेंड की देरी होती तो हादसे का शिकार हो सकते थे। इसके बाद बैरियर उठाने वाले रेल कर्मी के पास शिकायत करने गए तो वह शराब के नशे में था। लोगों ने बताया कि वह कई बार ऐसा कर चुका है। बैरियर के आगे पिकेट पर पुलिस को बताया गया तो उनका कहना था कि मामला भदोही जिले का है। वह मिर्जापुर सीमा में तैनात है। रेलकर्मी की लापरवाही से कई लोगों की जान मुसीबत में पड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें