अहरौरा। क्षेत्र के बुढ़ादेई स्थित एक प्लाईवुड व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर बुधवार की शाम उचक्का पहुंचा और फेवीकोल दरवाजा खरीदने की बात की। दुकानदार पीछे मुड़कर सामान निकालने पहुंचा और इसी बीच मौका पाकर गल्ले से 50 हजार रुपये निकालकर उचक्का फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में दुकान मालिक मनोज केसरी ने आरोप लगाया है कि बाइक से ग्राहक बनकर उचक्का दुकान पर पहुंचा। फेवीकोल, दरवाजा मांगने लगा। जब तक सामान निकाल कर ले आते, इसी बीच मौका पाकर उचक्का गल्ले में हाथ डालकर 50 हजार रुपये का एक बंडल निकाल कर फरार हो गया। पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस उचक्के की तलाश में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।