फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर में घुसकर नकदी चुरा लिया पर अपना फोन छोड़ गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव में रविवार की रात चोर एक घर से 28500 नकद और मोबाइल फोन उठा ले गया। सोमवार को सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। उस दौरान बिस्तर पर दूसरा मोबाइल फोन पड़ा दिखा। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ककरद कोल बस्ती निवासी राजेश कुमार मौर्य अपनी कार की किश्त जमा करने के लिए सूटकेस में 28500 नकद रखे हुए थे। उसे रविवार को देर रात चोर उठा ले गए। चोर राजेश की पत्नी अमीषा मौर्या का मोबाइल फोन भी उठा ले गए, लेकिन अपना मोबाइल फोन अमीषा के बिस्तर पर छोड़ गए। राजेश ने बताया कि उनके घर के पास ही होलिका जलाई गई थी। उसी रात चहारदीवारी फांद कर चोर घर में पीछे से घुसे। चोर सूटकेस खोल कर उसमें रखे पर्स से गाड़ी की किस्त का 28500 रुपये नकद और उनकी पत्नी अमीषा का मोबाइल फोन उठा ले गए। पत्नी अमीषा के फोन जैसा दूसरा एंड्रायड फोन चोर बिस्तर पर छोड़ गए। सोमवार को सुबह जब उनकी पत्नी उठी तो सारे दरवाजे खुले थे। अंदर सूटकेस भी खुला था। उसमें रखा पर्स बाहर था। पत्नी ने शोर मचाया। कुछ देर बाद बिस्तर पर रखे मोबाइल पर फोन आने लगा।
फोन करने पर मोबाइल फोन गांव के ही एक व्यक्ति का निकला। उसे संतनगर थाने में जमा कर तहरीर दी है। गांव के ही गणेश कोल, दुलहसन, परदेशी कोल, आकाश कोल ने थाने अपनी-अपनी मोबाइल फोन चोरी होने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संतनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही चोरी के मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें