फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुरातत्व विभाग की टीम ने भुआलेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। ब्लॉक क्षेत्र के भुवालपुर के प्राचीन भुआलेश्वर महादेव मंदिर का क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने टीम के साथ निरीक्षण किया। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, पुरातत्व इकाई वाराणसी डॉ. रामनरेश पाल ने मंदिर की प्राचीन निर्माण शैली, स्थापत्य कला एवं ऐतिहासिक महत्व का अध्ययन किया। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने ग्रामीणों से मंदिर के इतिहास, परंपराओं एवं इससे जुड़ी जनश्रुतियों की जानकारी एकत्रित की। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्राचीन धरोहरों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है, इससे आने वाली पीढ़ियों को सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जा सके। आश्वासन दिया कि पुरातत्व विभाग की तरफ से सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मंदिर के संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कार्य किया जाएगा। टीम के सदस्यों में रवि रंजन, रूपेश झा, नीरज पांडेय, सुनील पाल व प्रिंस सेठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें