चुनार। स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प टीम ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई, पेयजल, मरीजों के उठने बैठने व महिला पुरूष वार्डों में उपलब्ध बेड आदि की व्यवस्था को देखने के साथ ही महिला प्रसव कक्ष, मरीज पंजीकरण रजिस्टर व दवा वितरण कक्ष, पहुंचकर दवा की उपलब्धता रजिस्टर को देखा। टीम के सदस्यों ने बताया कि बेहतर व्यवस्था व सेवा प्रदान करने वाले स्वास्थ्य केंद्र को उनके कार्य के आधार पर चिन्हित कर टीम की रिपोर्ट पर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा और केन्द्र में विकास कार्य कराये जाने हेतु आर्थिक धनराशि भी योजना के तहत दी जाएगी। टीम के सदस्यों ने कहा कि जांच रिपोर्ट गोपनीय है इसे शासन को सौंपा जायेगा। टीम में डॉ तनवीर अहमद,डॉ जितेंद्र पांडेय,डॉ विनोद सिन्हा, डॉ प्रियंका त्रिपाठी आदि शामिल रहे।