फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फुटबाॅल और वाॅलीबाॅल में नगर विधानसभा क्षेत्र की टीम विजयी

विज्ञापन
सांसद खेल प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत- खेल ​विभाग - फोटो : लापता अभिजीत सिंह उर्फ वंशु सिंह।
विज्ञापन
मिर्जापुर। खेल विभाग व जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को भिस्कुरी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन कुश्ती, बैडमिंटन, भारोत्तोलन व जूडो प्रतियोगिता हुई। इसमें सब जूनियर, जूनियर, सीनियर बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मैच नगर और मझवां विधानसभा क्षेत्र की टीम के बीच हुआ। नगर विधानसभा 3-1 से विजयी हुई। वाॅलीबाॅल का फाइनल मैच भी नगर और मझवां विधानसभा क्षेत्र की टीम के बीच हुआ। इसमें नगर विधानसभा क्षेत्र की टीम 15-10 से विजयी हुई। कबड़्डी सब जूनियर बालक वर्ग का फाइनल छानबे और मझवां विधानसभा क्षेत्र की टीम के बीच हुआ। मझवां 25-12 से विजयी हुई। सीनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में मझवां विधानसभा क्षेत्र की टीम ने नगर टीम को 36-10 से हराया। सब जूनियर बालक वर्ग जेवलीन थ्रो में सत्यम प्रथम, डिस्कस थ्रो में भी सत्यम प्रथम स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग के जेवलिन थ्रो में शालू बिंद प्रथम, डिस्कस थ्रो में कनिका कुमारी प्रथम, सीनियर बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो में रेशमी प्रथम, जेवलिन थ्रो में पूजा प्रथम रही। जूनियर बालक वर्ग जेवलिन थ्रो में अक्षय कुमार प्रथम रहे। डिस्कस थ्रो में अनूप कुमार प्रथम रहे। जूनियर बालिका वर्ग जेवलिन थ्रो में सोनी बिंद व शालिनी यादव प्रथम रही। डिस्कस थ्रो में प्रियांशी यादव प्रथम रही। प्रतियोगिता के निर्णायक अवधेश सिंह, निधि पटेल, सुरेश चंद्र यादव, सुनील, हुबलाल, दीक्षा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें