फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्र की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के देवपुरवा स्थित राजस्थान इंटर काॅलेज में मंगलवार को सुबह प्रथम पाली में परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले एक छात्र की आठ से 10 की संख्या में पहुंचे नकाबपोशाें ने पिटाई कर दी। हमले में छात्र के सिर में गंभीर चोटें लगीं। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पीली कोठी निवासी दिनेश यादव (16) पुत्र सुरेश यादव माता प्रसाद माता भीख इंटर काॅलेज में हाईस्कूल का छात्र है। इस समय बोर्ड की परीक्षा चल रही है। माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज का सेंटर कटरा कोतवाली क्षेत्र के देवपुरवा स्थित राजस्थान इंटर काॅलेज में गया है। मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा थी। दिनेश यादव परीक्षा देकर दोपहर 12 बजे जब राजस्थान इंटर काॅलेज के बाहर आया तो आठ से 10 की संख्या में पहुंचे नकाबपोश लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से दिनेश के सिर में गंभीर चोटें लगीं। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया। दिनेश के भाई राकेश ने बताया कि भाई परीक्षा देकर बाहर आया तो नकाबपोशों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। कटरा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि छात्र की पिटाई करने वाले दो लोगों को चिह्नित किया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें