फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक माह से लापता वृद्धा का मिला कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव में बुधवार को सुबह गुमशुदा वृद्धा का कंकाल मिला। सिर्फ सिर का हिस्सा बचा था। पास में कपड़े आदि पड़े थे। इससे परिजनों ने शव की पहचान की। वृद्ध की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव की गुलाबी देवी (60) पत्नी श्रीनाथ गौतम बीते 26 फरवरी से घर से लापता थीं। गुलाबी देवी के पुत्र सागर ने 29 फरवरी को चील्ह थाने में अपनी माता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन खोजबीन कर रहे थे। बुधवार को सुबह नौ बजे गुलाबी के छोटे पुत्र पप्पू ने अपने घर से लगभग दो किमी दूर मझरा के सिवान की ओर गए थे। वहां एक महिला का सिर कटा कंकाल मिला। महिला का धड़ गायब था। पास में महिला की साड़ी, स्वेटर आदि कपड़े पड़े हुए थे। पप्पू मां के सिर के हिस्से का कंकाल, वस्त्र आदि लेकर घर पहुंचे। जहां गुलाबी के पति श्रीनाथ गौतम ने बाल और कपड़ों उसकी पहचान पत्नी गुलाबी देवी के रूप में की। घटना की जानकारी मिलने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पुलिस चौकी चेतगंज प्रभारी आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे। गुलाबी के बड़े पुत्र सागर की तहरीर पर पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया की महिला के पुत्र सागर की तहरीर पर वृद्धा के सिर के कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वृद्धा कई दिन से लापता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें