फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पैर फिसलने पर नदी में गिरा नाविक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के काशीसरपत्ती गंगाघाट के सामने बीच नदी में बृहस्पतिवार को दोपहर में नाव पर से पैर फिसलने से नाविक कामता प्रसाद गंगा नदी में डूब गया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाविक की खोज करा रही है। एसडीआरएफ को भी खोजबीन के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हरगढ़ निवासी कामता प्रसाद माझी (45) अपनी पत्नी हीरावती (40) व पुत्र लालू (12) के साथ बृहस्पतिवार को सुबह भदोही जनपद के कोइरौना थाना के छेछुहा गांव में बांस खरीद कर लाने के लिए अपनी छोटी नाव से गए थे। बांस काटने के बाद कामता प्रसाद पत्नी व बच्चे के सहयोग से लगभग 15 बांस छोटी नाव पर लाद कर वापस लौट रहे थे। इस बीच काशीसरपत्ती गांव के सामने बीच गंगा में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अचानक कामता प्रसाद का पैर फिसल गया। इससे वे नाव से गिर कर नदी में डूब गए। पत्नी व पुत्र ने शोर मचाया और किसी तरह नाव को घाट पर ले गए। स्थानीय गोताखोर कामता प्रसाद की तलाश में जुट गए। कामता प्रसाद की मां चनरी देवी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर उप निरीक्षक सच्चिदानन्द राय मौके पर पहुंच कर कामता की तलाश कराने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे व्यक्ति की तलाश कराई जा रही है। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें