फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलन बरौधा में ठंडई पिलाकर हुआ बारात का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बृहस्पतिवार को बेलन बरौधा में भव्य शिव बारात निकाली गयी। इस दौरान भगवान शंकर के साथ-साथ विभिन्न देवी देवताओं की जीवंत झांकी भी सजाई गयी थी। बेलन नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर से चलकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए शिव बारात पाकू राम गुप्ता के निवास पर पहुंची। जहां बारात में शामिल लोगों का ठंडई पिलाकर स्वागत किया गया। उसके बाद भगवान शिव तथा देवी पार्वती का विवाह हुआ। इस अवसर पर रमेशचंद्र मोदनवाल, लालचंद सोनी, निरंजन पांडेय, दीपचंद सोनी, डॉ महानारायण भारती, रामकृष्ण दूबे, बबलू चौरसिया, पिंटू बिंद सहित बाजार के अधिकांश लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें