फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भूसे के दाम 900 रुपये क्विंटल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बिना मौसम आंधी-बारिश के कारण इस सीजन में गेहूं की पैदावार प्रभावित होने के साथ भूसे का उत्पादन घट गया। इस समय भूसे का भाव 900 रुपये क्विंटल पार हो गया है। अभी यह हाल है तो बरसात के मौसम में क्या होगा। इससे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। नगर से सटे अघौली, हरिहरपुर बेदौली, अर्जुनपुर, महेंवा, खजुरी व धनीपट्टी आदि ज्यादातर गांवों के लोगों की जीविका पशु पालन पर ही निर्भर है। ज्यादातर लोग दूध का व्यवसाय कर गुजर-वसर करते हैं। पिछले माह हुए बेमौसम बारिश से जहां गेहूं के उत्पादन घट गया वहीं भूंसे की पैदावार भी प्रति बिघा दो से तीन क्विंटल घट गई है। किसानों का कहना है सीजन के दौरान पिछले वर्ष चार से साढ़े चार सौ रुपये प्रति क्विंटल भूंसा मिल रहा था। इस वर्ष सीजन में ही इसके दाम दो गुना होकर 900 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक पहुंच गया है। इस समय भूंसा साढ़े नौ सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें