फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी अस्पताल में डाक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य हो

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कोविड-19 एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक किया।
विज्ञापन

बैठक में अस्पताल एवं होम आइसोलेटेड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता को चेक किया गया। मंडलायुक्त ने कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि सभी अस्पतालों में डॉक्टर की उपस्थिति शत प्रतिशत अनिवार्य हो। मुख्यमंत्री तक अस्पतालों एवं डॉक्टरों की शिकायत पहुंचने के क्रम में जिलाधिकारी ने एक सुव्यवस्थित प्लान के तहत तीन पेज का निर्धारित प्रारूप तैयार करते हुए सभी उप जिलाधिकारी को अपने तहसील में आने वाले सीएचसी, खंड विकास अधिकारी को पीएचसी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण कर प्रारूप में सूचनायें/जानकारी भरकर जिलाधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने अपने प्रयासों एवं संबंधों के आधार पर सीएसआर द्वारा विन्ध्याचल, मड़िहान एवं लालगंज में जल्द ही ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाने की पहल की। मंडलायुक्त ने बताया कि अब जिले के एल-2 अस्पताल में 06, भदोही में 10 एवं सोनभद्र में 20 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। वर्तमान में कोविड अस्पतालों में कम संक्रमित मरीज होने से अतिरिक्त लगाये गये सभी डाक्टरों को अपने मूल तैनाती स्थल पर स्थानांतरित किया जाये। इस दौरान कंट्रोल रूम में वैक्सीनेशन, मेडिकल किट, सैनिटाइजेशन, फागिंग, साफ-सफाई, वेंटीलेटर, एंबुलेंस आदि से संबंधित सभी शिकायतों का निवारण किया गया। बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें