मगरबिला तालाब का टूटा तटबंध।-संवाद।
हलिया। मगरविला तालाब का तटबंध टूटने से तालाब में मौजूद पानी बह गया। सड़क पर तालाब का पानी बहने से सड़क पर कीचड़ फैल गया। इससे आवागमन बाधित है। ग्रामीणों ने तालाब का तटबंध दुरुस्त कराने की मांग की है। मार्ग पर पानी बहने से राहगीरों को महुगढ़ से पांच किलोमीटर दूर चक्कर लगाकर हलिया की ओर जाना पड़ रहा है। गांव के अभिमन्यु त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, मोहन कोल, इंदल मौर्य, जटाशंकर ओझा, श्यानारायण तिवारी, कमलेश तिवारी, धीरेंद्र उर्फ पिंटू तिवारी आदि ने तटबंध ठीक कराने की मांग की।