पटेहरा। पटेहरा पीएचसी की ओपीडी की छत का प्लास्टर बृहस्पतिवार की सुबह टूट कर गिर गया। संयोग था कि डॉक्टर को चोट नहीं लगी।
कमरे में कई जगह छत का प्लास्टर खराब हो गया है। बृहस्पतिवार को पीएचसी की ओपीडी में डाॅ.बहाल अहमद मरीज देख रहे थे। उसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर टूटकर पंखे पर गिर गया। पंखा चल रहा था, इसलिए प्लास्टर टूट कर अगल-बगल गिर गया। इस घटना में डॉ. बहाल अहमद के अलावा मरीज भी बाल-बाल बच गए। पीएचसी प्रभारी डाॅ. अभिषेक जायसवाल ने बताया कि छत का प्लास्टर टूट कर गिर गया है। जल्दी ही उसकी मरम्मत कराई जाएगी।